फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान की जमीन पर पुलिस ने कराई बाउंड्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान की कराई बाउंड्री
विज्ञापन

गजरौलाशिव। ग्राम मुकीमपुरधर्मसी उर्फ खेड़ा रामलीला मैदान की पुलिस ने बाउंड्री कराकर रास्ता बंद करा दिया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। रामलीला मैदान की जमीन को लेकर दोनों समुदायों के बीच तकरार है। 29 जुलाई को गांव के मुस्लिम पक्ष के लोग जमीन पर जबरन बिजली के खंभे गड़वा रहे थे। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभालने का प्रयास किया। इस बीच मुस्लिमों के एक परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर पथराव करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इनमें चार आरोपियों को जेल भेजा गया। मुस्लिम पक्ष के लोग रामलीला की जमीन में रास्ते को पुराना बता रहे थे। हिंदू पक्ष के लोगों का कहना था कि कागजों में कोई रास्ता दर्ज नहीं है। पुलिस ने विवाद की स्थिति को देखते हुए गांव में रामलीला की जमीन की बाउंड्री करा दी है। जहां से रास्ते को लेकर विवाद था वहां पर बाउंड्री कराई गई है। हलका इंचार्ज जगत सिंह के अनुसार किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें