फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभी तक शुरू नहीं की उप मंडलीय अभियंता के खिलाफ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने अभी तक शुरू नहीं की उप मंडलीय अभियंता के खिलाफ जांच
विज्ञापन

धामपुर। गांव सरकड़ा चकराजमल स्थित दूर संचार विभाग के टेलीकॉम टेक्नीशियन अजयपाल सिंह द्वारा धामपुर के उप मंडलीय अभियंता जेपी सिंह कश्यप पर लगाए आरोपों की जांच को विभाग स्तर से शुरू नहीं किया गया है। जिससे पीड़ित में असंतोष है। पीड़ित का कहना है कि उप मंडलीय अभियंता की ओर से उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पिछले काफी समय से अपमानित किया जा रहा है। जिससे वह शर्मसार है।
विज्ञापन

स्योहारा निवासी अजयपाल सिंह ने सरकड़ा चकराजल दूर संचार केंद्र पर टीकी है। अजयपाल सिंह का कहना है कि उनके विभाग के उप मंडलीय अभियंता आए दिन बगैर मतलब है कि उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते आ रहे है। उप मंडलीय अभियंता के खिलाफ उसके द्वारा एक सितंबर को विभाग के महाप्रबंधक व अनुसूचित जाति/जन जाति के आयोग के अध्यक्ष को प्रेषित कर जांच कर आरोपी उप मंडलीय अभियंता पर एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन विडंबना है कि एक सितंबर को हुई शिकायत को विभाग के महाप्रबंधक ने अभी तक संज्ञान में नहीं लिया है। जिससे वह परेशान है। उधर महाप्रबंधक जीके द्विवेदी का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है। उनकी तैनाती है मेरठ में है। लेकिन बिजनौर में उनके पास अतिरिक्त कार्यभार है। वह दो दिन पहले बिजनौर गए थे, लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ने इस मामले को उनके संज्ञान में नहीं लाया। अब वे संज्ञान में लेने के बाद जांच करेंगे और दोषी पर कार्रवाई भी अवश्य होगी। उधर उप मंडलीय अभियंता जेपी सिंह कश्यप का कहना है कि अजय पाल सिंह द्वारा उन्हें सोची समझी साजिश के तहत जानबूझकर फंसाने का प्रयास कर रहे। उनकी कोई गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें