करंट लगने से महिला की मौत
नांगलसोती। करंट लगने से एक अधेड़ उम्र की महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नांगलसोती के गांव सैदपुरी निवासी किसान अनवार हुसैन की पत्नी पंजी घर में कपड़े धो रही थी। पास में कूलर चल रहा था। 55 वर्षीय महिला कूलर पर रखे कपड़े उठा रही थी ,तभी उसे करंट लग गया। महिला के जिस समय करंट लगा वह घर पर अकेली थी। घटना के समय महिला का किसान पति अनवार हुसैन खेत पर गया था। पुत्रवधू भी पड़ोसी के यहां गई थी। बुधवार को करीब 12 बजे महिला की पुत्रवधू के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। महिला को चिकित्सक को दिखाने पर उसे मृत घोषित किया गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।