फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव आलम सराय में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आलम सराय में घर में घुसा मगरमच्छ
विज्ञापन

नांगलसोती। एक ग्रामीण के घर में अचानक मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी के फंदे से पकड़ा तो परिजनों की जान में जान आई। गांव आलम सराय में तालाब के नजदीक शरीफ अहमद का घर है। बृहस्पतिवार रात तालाब के रास्ते एक मगरमच्छ शरीफ के घर घुसा गया। मगरमच्छ को घर में देखकर शरीफ के परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। बदलु शाह, इमरान, इरफान, नासिर ने रस्सी का फंदा बनाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान मोहम्मद यूनुस ने मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन रक्षक श्याम सिंह ने मगरमच्छ को गंगा में छुड़वा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें