डा. रश्मि बनी शिक्षक संघ की अध्यक्ष
धामपुर। आरएसएम डिग्री कालेज में बुधवार को संपन्न हुई शिक्षक संघ की बैठक में कालेज इकाई का गठन किया। गठित इस कार्यकारिणी में भूगोल विभाग की अध्यक्ष डा. रश्मि शर्मा रावल को इकाई का अध्यक्ष, डा. भारती चौहान को उपाध्यक्ष, जितेंद्र चौधरी को सचिव, डा. रामकुमार सिंह को संयुक्त सचिव व डा. रवि कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।