फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर जीपों का संचालन दिन भर रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर ठप रहा जीपों का संचालन
विज्ञापन

नजीबाबाद/बड़िया। मथुरापुरमोर क्षेत्र के ग्रामीणों ने डग्गामार जीपों के अंधाधुंध संचालन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच जीपों का संचालन ठप रहा।
बड़िया क्षेत्र में प्राइवेट जीप और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में मंगलवार को स्कूटी सवार कोटद्वार निवासी अंकित की मौत और उसके साथी चिराग के गंभीर रूप से घायल होने के बाद क्षेत्रवासियों ने जाम लगाया था। बड़िया, मथुरापुरमोर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना था कि नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच उप्र परिवहन विभाग की लापरवाही से डग्गामार जीपों का संचालन हो रहा है। जीपों पर निर्धारित क्षमता से दोगुना यात्री बैठाए जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान एवं प्रधानपति सतीश चौहान, रतन लाल काम्बोज, मंगत सिंह, जयचंद सिंह, गुरुनाम सिंह, गुरजीत सिंह काका, राहुल ने क्षेत्र से डग्गामार जीपों का संचालन न होने देने की बात कहते हुए प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की खबर सुनकर संचालकों ने जीपों का संचालन बंद रखा।
विज्ञापन

बता दें कि मालगोदाम तिराहे से हरिद्वार के लिए मैक्स वाहन और स्टेशन चौराहे से कोटद्वार के लिए जीपों का संचालन होता है। परिवहन विभाग की मिलीभगत से दोनों मार्गों पर अधिकांश वाहन परमिट न होने से डग्गामारी को बढ़ावा दे रहे हैं। वाहनों के संचालन अड्डे भी अवैध हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें