डीलर पर कार्ड कटवाने का आरोप, एसडीएम को ज्ञापन सौपा
धामपुर।
गांव महमूदपुर के ग्रामीणों ने गांव के डीलर पर राशन न देने और उनके राशन कार्डों को रद्द कराने का आरोप लगाते हुए दुकान को निरस्त कराने की मांग की है। चेताया है कि यदि डीलर की दुकान को निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। ग्रामीण जाबिर, शमीमा, मुबारिक, धर्मपाल सिंह, तेजवीर सिंह, रेशम सहित कई लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव के अपात्र लोग सरकार की राशन योजना का लाभ पा रहे है। जबकि पात्र लोग वंचित है। कई बार डीलर से व्यवस्था में सुधार करने मांग की गई। पर उसके द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों पर आरोपी डीलर को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उधर डीलर ने ग्रामीणों के लगे आरोपों को गलत बताया है। डीलर का कहना है कि कुछ स्वार्थी ग्रामीण उसकी छबि को खराब करने का प्रयास कर रहे है। एसडीएम ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।