तेल के दाम बढ़ाने की निंदा
धामपुर। सनातन समाज पार्टी ने खाड़ी देशों में पेट्रोल उत्पादों में की जा रही ब्लैकमेलिंग कड़ी निंदा की है। उन्होंने जनता से हफ्ते में एक दिन साइकिल चलाने का आह्वान किया है। जैतरा में आयोजि बैठक में प्रदेश महासचिव सत्यप्रिय सक्सेना ने कहा कि अमेरिका व सऊदी अरब ने रूस व ईरान को तबाह करने के लिए पहले तेल का उत्पादन बढ़ा दिया। फिर तेल न्यूनतम स्तर पर पहुंचा दिया। लेकिन जब दोनों देश खुद प्रभावित होने लगे तो तेल का उत्पादन घटा कर दुनिया को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप, संजीव कुमार, राजीव, अनुज राणा, रामकिशोर, महेंद्र, अरविंद चौहान, महेश रहे।