फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा व जिले की अन्य नदियों को साफ कराने के लिए प्रशासन पूरी ताकत झोंक रहा है। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत डीएम तक गंगा घाट पर जाकर सफाई अभियान चला रहे हैं। वहीं गंगा किनारे अंत्येष्टि स्थल के पास शराब की दुकान है। भाजपा नेता इसे बंद कराने के लिए आबकारी अधिकारी से मिले। आरोप है कि आबकारी अधिकारी ने उनसे कहा कि शराब में गंगाजल मिलने से शराब शुद्ध हो जाएगी। गांव वालों व भाजपा नेताओं ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव नवलपुर से होकर गंगा घाट पर अंत्येष्टि स्थल पर जाया जाता है। यहां पर शवों का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाता है व अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी यहां किए जाते हैं। कुछ दिन पहले डीएम, सीडीओ आदि ने यहां पर गंगा की सफाई अभियान चलाया था। कुछ दिन पहले गंगा किनारे अंत्येष्टि स्थल के पास ही कुछ लोगों ने शराब का खोखा रख दिया है। यहीं पर शराब पीकर शराबी आए दिन गाली गलौज करते हैं व गंगा किनारे गंदगी फैलाते हैं। शराब की दुकानों के साथ ही अब वहां पर मांस के ठेले लगने भी शुरू हो गए हैं। गांव नवलपुर के गांव वालों के साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीर सिंह आदि शराब की दुकान बंद कराने के लिए जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार से मिले। धीर सिंह के अनुसार आबकारी अधिकारी ने शराब की दुकान बंद कराने के बजाए कहा कि शराब में गंगाजल मिलाने से शराब शुद्ध हो जाएगी। इस मामले में भाजपा विधायक सुचि चौधरी ने भी अफसरों से शिकायत की है। आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि दुकान की शिकायत मिली है। इसे बंद कराया जाएगा। नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल के अनुसार गंगा किनारे शराब की दुकान नहीं चलने दी जाएगी। ये दुकान बंद नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें