फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल को बंद करने की अभी कोई डेट निर्धारित नहीं: जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर चीनी मिल के जीएम शुगर आजाद सिंह का कहना है कि चीनी मिल का पेराई सत्र तभी बंद होगा, जब खेतों में खड़ेे एक-एक गन्ने की पेराई हो जाएगी। अब तक मिल क्षेत्र के करीब एक दर्जन से ज्यादा गन्ना क्रय केंद्र फ्री हो गए है। चीनी मिल पिछले साल की तुलना में अब तक करीब 23 लाख कुंतल अधिक गन्ने की पेराई कर चुकी है। अभी चीनी मिल को बंद करने की कोई डेट निर्धारित नहीं हुई है। बताया कि चीनी मिल आज तक अपने 180 दिन के पेराई सत्र के कार्यकाल में दो करोड़ तीन लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। अब तक करीब 90 प्रतिशत क्षेत्रफल में खड़े गन्ने की पेराई कर चुकी है। पिछले साल मिल ने 180 दिन के कार्यकाल में एक करोड़ 87 लाख कुंतल गन्ने की पैराई की थी। इस बार कम लागत लगने के बाद भी गन्ने की पैदावार में करीब 15 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा हुआ है। कुछ केंद्रों को फ्री कर दिया गया है। बाकी केंद्रों पर फोरनेट के आधार पर किसानों को भरपूर पर्चियां उपलब्ध कराई जा रही है। 12 फोरनेटों में से वर्तमान में 10 वीं फोरनेट चल रही है। अभी करीब 10 लाख क्विंटल गन्ना किसानों के खेतों में और खड़ा है। ऐसा मिल अधिकारियों को अनुमान है। जीएम ने किसानों को सुझाव दिया कि वे कतई विचलित न हो। चीनी मिल हर स्थिति में किसानों के साथ है। जब तक उनका एक एक गन्ने की पेराई नहीं हो जाती है। चीनी मिल बंद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें