कैमरे की निगरानी में चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा
रेहड़।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ बोर्ड की 16 अप्रैल से शुरू हुई मुंशी, मौलवी की परीक्षाएं एचसीएम इंटर कालेज कासमपुरगढ़ी में कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्वक चल रही हैं। सेंटर इंचार्ज मा.अब्दुल्ला गालिब ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार नकलविहीन मुंशी, मौलवी की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम सिंह और क्लर्क प्रीतम सिंह का पूर्ण सहयोग है। मुंशी के 119 बच्चों में से 42 बच्चे अनुपस्थित मिले। जबकि 77 छात्र छात्राओं ने परीक्षाएं दी। मौलवी के 88 छात्र छात्राओं में से 22 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे। कालेज में दहलावाला, कासमपुरगढ़ी, जिकरीवाला, रसूलपुर आबाद के स्कूलों का सेंटर बनाया गया है। परीक्षा 28 अप्रैल को संपन्न होगी।