फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार का पांच कुंडीय यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अष्ट सिद्घि के दाता को किया नमन, दीं आहुतियां
विज्ञापन

नजीबाबाद ।
पूर्णिमा पर्व पर गायत्री परिवार की ओर से पांच कुंडीय महायज्ञ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने अष्ट सिद्घि नवनिधि के दाता हनुमान जी का पुण्य स्मरण किया। यज्ञ में अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति दीं।
शांतिकुंज के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर हनुमान जयंती पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाई गई। गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह, मुख्य अतिथि कैलाश चंद सिंघल ने मुख्य पूजन किया। गायत्री साधकों की ओर से मारुति नंदन हनुमान जी की श्रद्धा में पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर अष्ट सिद्घि नवनिधि के दाता को नमन किया।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने कहा कि पवन पुत्र हनुमान जी रुद्र के अंशावतार और सूर्य के शिष्य हैं। हनुमान अपने भक्तों को चमत्कारी सिद्घियां और निधियां देने में समर्थ हैं। शास्त्रों में सात अमर विभूतियों में हनुमान जी शामिल हैं। उन्होंने श्रीराम भक्त हनुमान जी की राम भक्ति की चर्चा करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को व्यवहार में लाने की सलाह दी।
विज्ञापन

पांच कुंडीय यज्ञ में सारिका, मधुबाला गुप्ता, कमलेश शर्मा, रिंकी सिंह, पुष्पा शर्मा ने देव आह्वान करते हुए यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दीं। आशेंद्र सिंघल, ममता सिंघल, आलोक सिंघल, शालनी सिंघल, विपुल सिंघल, लीना सिंघल, संदीप सिंघल, ऊमा सिंघल, सरोज, सुमन वर्मा यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें