वन क्षेेत्राधिकारी की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
नजीबाबाद/बड़िया । वन क्षेत्राधिकारी की पत्नी ने नगीना देहात की पुलिस को तहरीर देकर विभाग के ही वन दरोगा और उसके साथियों पर बुरी नियत से पकड़ने और पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया।
बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद के निलंबित चल रहे क्षेत्रीय वनाधिकारी वीके सक्सेना की पत्नी अनुराधा सक्सेना ने नगीना देहात पुलिस को तहरीर सौंपी है। महिला का आरोप है कि उनके पति बीमार हैं। विभाग का वन दरोगा पुष्पेंद्र चौधरी उनके क्वार्टर पर काफी समय से अवैध कब्जा किए हुए है। 29 नवंबर 2017 को पति सोए हुए थे तभी दरोगा पुष्पेंद्र चौधरी अपने साथियों चंदन सिंह, विजय सिंह, अजय सक्सेना अन्य साथियों के साथ क्वार्टर पर पहुंचा। वन दरोगा ने हाथापाई की और बुरी नियत से पकड़ने का प्रयास किया। पुत्री के साथ भी अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर उठे बीमार पति के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर सौंपने के बाद नगीना देहात पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह ने पुलिस उच्चाधिकारियों से संपर्क कर परिवार को सुरक्षा दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।