अफजलगढ़। अफजलगढ़ नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी शबाना परवीन ने निर्दलीय प्रत्याशी तबस्सुम को 717 वोटों से पराजित कर पालिकाध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किया है। आरओ के अनुसार अफजलगढ़ में 13 प्रत्याशी पालिकाध्यक्ष पद की कुर्सी के हथियाने के लिए मैदान में थे, लेकिन इनमें से भाजपा प्रत्याशी शहाना परवीन ने निर्दलीय प्रत्याशी तब्सुम को पराजित कर दिया। शहाना परवीन ने 4717 वोट पाए, जबकि तबस्सुम को 4000 वोट मिले। बसपा की रिहाना खातून केवल 131 वोट पर ही सिमट गई। निर्दलीय प्रत्याशी खतीजा खातून ने 64, खुर्शिदा को 1556, जैबुलनिशा को 64, नूर फातमा को 66, रहीशा बेगम को 115, रुबि अंजुम को 48, रेशमा को 715, शहनाज को 190, शहाना को 84 वोट मिले। 45 मतदाताओं ने अपनी सभी प्रत्याशियों को नोटा पार मुहर लगाकर नकार दिया। चुनाव में कुल 15155 वोट पड़े। जिनमें से 475 वोट निरस्त हो गए। 25 वार्ड वाली नगर पालिका के वार्ड नंबर एक से नीतू पवार 215, वार्ड दो से वीरो देवी 209, वार्ड तीन से सुषमा विश्नोई 234, वार्ड चार से कृपा 197, वार्ड पांच से आकाश 301, वार्ड छह से कलवा 358, वार्ड सात से अफजाल 302, वार्ड आठ से मुहम्मद कासिम 224, वार्ड नौ से मोहम्मद शानू 165, वार्ड दस शमशाद अहमद 226, वार्ड 11 से मुहम्मद यासीन 365, वार्ड 12 से इमरोज 325, वार्ड 13 से मोहम्मद इकरार 119, वार्ड 15 से शहबाज 147, वार्ड 16 से रिहाना 352, वार्ड 17 से खलील खां 285, वार्ड 18 से शेख अब्दुला 256, वार्ड 19 से मोहम्मद दिलशाद 237, वार्ड 20 से हनीफा खातून 266, वार्ड 21 से इशरत बेगम 134, वार्ड 22 से शाहिद हुसैनी 379, वार्ड 23 से शगुफ्ता 283, वार्ड 24 से फैजाना 309, वार्ड 25 से शमीम 262 मत पाकर विजयी रहे।