फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योहारा में निर्दलीय प्रत्याशी अख्तर जलील ने पालिकाध्यक्ष की कुर्सी कब्जाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। स्योहारा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अख्तर जलील ने भाजपा मुकेश कुमार रस्तौगी को 1841 वोटों से हराकर पालिकाध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किया। सपा के नईमुलहसन 4828 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे हैं। आरओ के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी अख्तर जलील ने 6731 वोट पाए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार रास्तौगी ने 4930 वोट पाए। आम आदमी पार्टी के नौशाद अहमद ने 33, आल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुस्लीमीन के मरगूब अली ने 183, बसपा के महबूब आलम ने 161, निर्दलीय इमरान अख्तर ने 26, जुनैद जीमल ने 17, नुजहत फईम ने 120, फईमुर्रहमान ने 697, फैसल बारसी ने 3778, राकेश रस्तौगी ने 11, शकुंतला रानी ने 112, शमा मुजीब ने 273, संजीदा बारसी ने कुल नौ वोट पाए। इन सभी प्रत्याशियों को 18 मतदाताओं ने नोटा की मुहर लगाकर नकारा है। चुनाव में कुल 21927 वोट पड़े। 951 वोट खारिज हो गए। 25 वार्डों वाली नगर पालिका में वार्ड नंबर एक से अकरम ने 201, वार्ड दो से सुभद्रा ने 322, वार्ड नंबर तीन से सोहन सिंह ने 553, वार्ड नंबर चार से निशार ने 350, वार्ड पांच से यासीन ने 454, वार्ड नंबर छह से यूसुफ ने 246, वार्ड नंबर सात से इरफान 321, वार्ड आठ से नसीम अहमद 270, वार्ड नौ से इकरामुद्दीन 314, वार्ड दस से जयशंकर 196, वार्ड नंबर 11 शीबा परवीन 630, वार्ड 12 से नसीम जफर 308, वार्ड 13 से मुहम्मद नवी 342, वार्ड 14 से इरम 214, वार्ड 15 से साजिद 340, वार्ड 17 से आसिफ 405, वार्ड 18 से रामवती 583, वार्ड 20 से शमी रस्तौगी 353, वार्ड 21 से नसीम 344, वार्ड नंबर 22 से शीबा परवीन 422, वार्ड 25 से अनुराधा ने 358 वोट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें