फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में खुलेगी कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में खुली केंद्रीय पुलिस कैंटीन
विज्ञापन

- सेना के जवानों के साथ पुलिस को भी मिलेगा कैंटीन से सामान
फोटो 9,10
बिजनौर।
बड़े शहरों की तर्ज पर बिजनौर पुलिस लाइन में केंद्रीय पुलिस कैंटीन खुल गई है। कैंटीन के लिए सामान भी आना शुरू हो गया है। गृह मंत्रालय से कैंटीन खोलने के लिए लाइसेंस लिया गया है। दो-तीन दिन में कैंटीन का उद्घाटन हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजनौर पुलिस लाइन में काफी दिनों से कैंटीन खोलने की कवायद चल रही थी। पर इसका लाइसेंस नहीं मिल पा रहा था। एसपी प्रभाकर चौधरी ने कैंटीन को खुलवाने का बीड़ा उठाया। वह कैंटीन के लिए केंद्र सरकार से लाइसेंस लेने में जुट गए। गृह मंत्रालय ने बिजनौर पुलिस लाइन में कैंटीन खोलने के लिए लाइसेंस दे दिया है। कैंटीन में बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ के जवानों के अलावा सिविल पुलिस बिजनौर सामान खरीद सकेगी। पुलिस लाइन में कैंटीन के लिए अलग भवन का इंतजाम किया गया है। भवन के अंदर कैंटीन के लिए काउंटर लगा दिए गए हैं। कैंटीन में रियायती दामों पर अच्छा सामान मिलेगा। एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक एक दो दिन में कैंटीन का उद्घाटन हो जाएगा। कैंटीन के लिए सामान आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें