बुढ़ाना। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुपोषण के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया। एक से सात सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत शुक्रवार सुबह कस्बे के प्राथमिक विद्यालय 2 व 3 के बच्चों ने पोषण संबंधी जागरूकता रैली निकाली। राशिद अजीम व डॉ. आसिफ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चे हाथों में तख्ती लिए कुपोषण के खिलाफ जंग, हिंदू-मुस्लिम एक संग के नारे लगाते हुए कस्बे की गालियों में घूमे। रैली सीएचसी से शुरू होकर चांदनी वाला मंदिर, करबला रोड, पश्चिमी पछाला व कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई प्राथमिक विद्यालय-2 पर आकर समाप्त हुई। मौके पर प्रवेश त्यागी, सुनीता देवी, एबीआरसी सोमदत्त, बीएमसी सीमा व नाजिर आदि लोग उपस्थित रहे।