नजीबाबाद। लंबी दूरी की ट्रेनें कई-कई घंटा विलंब से चलने से यात्री हलकान हैं। आरक्षण से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के आने की घंटों प्रतिक्षा करनी पड़ रही है।
नजीबाबाद से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की अधिकांश ट्रेनेें 3 से 6 घंटा विलंब से चली। जम्मूतवी स्यालदाह एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनसेवा एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस सोमवार को काफी विलंब से नजीबाबाद पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
रेल सूत्रों के अनुसार धुंध और कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन कईं दिनों से प्रभावित है। नजीबाबाद स्टेशन क्षेत्र में रात्रि के समय अचानक आने वाले कोहरे से निपटने तथा ट्रेनों के स्टेशन तक सुरक्षित आवागमन के लिए प्रयाप्त मात्रा में पटरी पर लगाए जाने वाले क्लिप पटाखे मंगाए गए हैं। रात्रि में कोहरे व धुंध की स्थिति में स्टेशन आने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रेल कर्मचारी क्लिप पटाखा पटरियों पर लगा देते हैं। जिससे चालक को स्टेशन नजदीक आने का पता चल जाता है।