फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में निर्माण सामग्री नही उपलब्ध होने का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। ग्राम प्रधान संघ की बैठक में पंचायतों में वीडीओ की तैनाती नहीं होने व विकास कार्यों के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रधानों ने मामले में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

हल्दौर ब्लॉक कार्यालय के ड्बाकरा हाल में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि शरीफपुर, पोटा गावड़ी, पावटी, तहारपुर मदद, जलाऊदीपुर, मुकरपुर सत्ती, सोतखेड़ी आदि ग्राम पंचायतों में करीब दो माह से वीडीओ की तैनाती नहीं की गई है। उक्त पंचायतों में वीडीओ तैनात नहीं होने व खनन बंद होने से विकास कार्य ठप होने से गांवों का पूरा हाल है। गांव में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीण प्रधानों से नोकझोंक करते हैं। बैठक में पंचायत के स्कूली बच्चों के लिए मिड-डे मील का राशन न मिलने व मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने के संबंध में भी वार्ता हुई। ग्राम प्रधानों ने बैठक के बाद विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का हल कराने की मांग की। बैठक में ग्राम प्रधान मान सिंह, राजपाल सिंह, कौशल सिंह, रामगोपाल, मोहम्मद फिरोज, जोगेंद्र सिंह व शौवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें