अफजलगढ़ (ब्यूरो)। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो बच्चे और एक व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है ।
नगर के मोहल्ले गौहरअली खां निवासी मुकीमुर्रहमान पुत्र हबीबुरहमान और अनस पुत्र अफसर भज्जावाला से टैंपों से घर आ रहे थे। तेज गति से चल रहे टैंपों से उतरते समय दोनो अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने उपचार को सीएचसी में भर्ती कराया।
उधर, गांव मनोहरवाली के निकट शेरकोट निवासी इंतखाब पुत्र मोहम्मद इशहाक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरो ने 100 नंबर पुलिस को सूचित किया । पुलिस ने इंतखाब को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। राहगीरों का कहना है कि उसे कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया।