फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान दो कोच पटरी से उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शंटिंग के दौरान पैसेंजर ट्रेन के कोच पटरी से उतरे
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद (बिजनौर)।
गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। तड़के हुई घटना में मसूरी एक्सप्रेस देहरादून जा रहे डीआरएम ने नजीबाबाद में ही रुककर पटरी से उतरे कोच अपनी निगरानी में पटरी पर रखवाए। इस दौरान नजीबाबाद से वाया गजरौला अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन विलंब से गंतव्य के लिए भेजी गई।
गजरौला से देर रात नजीबाबाद पहुंची पैसेंजर ट्रेन के कोच प्लेटफार्म तीन से यार्ड लाइन में पहुंचाए जा रहे थे। बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे शंटिंग स्टाफ की चूक से यार्ड लाइन में एक प्वाइंट का क्लैंप न लगने से ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। घटना में एक कोच के सभी पहिए पटरी से उतरकर स्लीपर पर चलने से कई स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। कोच ट्रैक से उतरने की सूचना मिलते ही नजीबाबाद स्टेशन ने मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी। एडीईएन करनप्रीत सिंह, एसएस आरके मीणा, कैरिज एंड वैगन प्रभारी शीशपाल सिंह एवं आरपीएफ प्रभारी अखिलेश यादव रेल पथ कर्मियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसी बीच मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से नजीबाबाद पहुंचे डीआरएम एके सिंघल, सीनियर डीएसओ, डीएमई और मंडलीय अधिकारी घटना की जानकारी मिलने पर नजीबाबाद में ही रुक गए। टीआई हरिद्वार अजित सिंह के नेतृत्व में आई रिलीफ ट्रेन ने लगभग सात बजे पटरी से उतरे दोनों कोच को पटरी पर रखा। गजरौला पैसेंजर ट्रेन के कोच पटरी से उतरने से बृहस्पतिवार सुबह 8:15 बजे नजीबाबाद से वाया गजरौला अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटा विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

ऑपरेटिंग एवं कैरिज एंड वैगन विभाग की संयुक्त रिपोर्ट में शंटिंग स्टाफ की लापरवाही से घटना होने की पुष्टि की गई है। डीआरएम एके सिंघल ने शंटिंग स्टाफ की लापरवाही से हुई दुर्घटना में प्रथम दृष्टया शंटिंग स्टाफ को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें