नगीना। गांव अलीपुरा जट निवासी राकेश कुमार अपने दोस्त गांव मेदपुरा सुल्तान निवासी रिंकू कुमार के साथ गांव पखनपुर से अपने गांव के लिए चला था। गांव अलीगढ़ के पास सड़क किनारे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया। राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया।