फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का नौ करोड़ का ऋण किया स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । बैंक ऑफ बड़ौदा के ऋण शिविर में उपभोक्ताओं को नौ करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया। इस मौके पर उपभोक्ताओं से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि बैंक की योजनाएं उपभोक्ताओं के विकास के लिए होती हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान कार्ड, रोजगार शुरू करने या बढ़ाने के लिए मुद्रा योजना, घर तथा वाहन खरीदने के लिए ऋण योजना बैंक में संचालित हैं। चीफ मैनेजर नौबत सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरित कर रहे हैं। चीफ मैनेजर वीके सिन्हा ने कहा कि केसीसी ऋण एक साल के अंदर पूरा जमा करने पर उपभोक्ताओं को ब्याज में सब्सिडी भी दी जाती है। कैंप में पात्रों के ऋण स्वीकृत कर बैंक की पासबुक आदि दी गईं। इस दौरान विक्रांत नेगी, तेजेंद्र राजपूत, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें