बिजनौर। विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की ओर से प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चिकित्सीय परीक्षण किया । महाविद्यालय के प्राचार्य संदीप अग्रवाल ने बताया गया कि कुछ छात्र-छात्राओं में विटामिन की कमी पायी गई है। कुपोषण जन्य विकार जैसे दृष्टि दोष आदि पाये गये। प्राथमिक विद्यालय अगरी के प्रधानाध्यापक डॉ. आकाश अग्रवाल ने महाविद्यालय के प्रति आभार प्रकट किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष अमित गोयल और प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल द्वारा बताया गया कि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की ओर से प्रतिदिन 200 मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाईयां वितरित की जा रही है।