बिजनौर। विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की ओर से वैदिक श्री मदानंद आर्यकन्या गुरुकुल महाविद्यालय बैराज रोड बिजनौर की छात्राओं और शिक्षकों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया ।
आर्य गुरुकुल कन्या के स्टाफ और बालिकाओं को अस्पताल लाया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि इसी क्रम में एक नई पहल का भी प्रारंभ किया गया है। इसमें प्रत्येक तीन माह में कभी भी किसी कन्या अथवा शिक्षक को जरूरत पड़ने पर सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। गुरुकुल कन्या महाविद्यालय के संचालक सुशील कुमार आर्य ने महाविद्यालय के प्रति आभार प्रकट किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने बताया कि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल प्रतिदिन 200 मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं दवाईयां वितरित की जा रही है।