फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई न होने पर ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। बस स्टैंड से गुजर रहे नाले की सफाई न होने पर लोगों ने पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नगर में स्वच्छता अभियान हवा हवाई साबित हो रहा है। कई दिनों से नगर में सफाई कार्य चल रहा है। सफाई कर्मी नालों की सफाई करने में मनमानी कर रहे हैं। नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। बस स्टैंड स्थित नाले में तमाम कूड़ा करकट भरा है। पालिका से कई बार नाले की सफाई करने की मांग की। लेकिन पालिका के सफाई कर्मियों ने नाले की सुध नहीं ली। शीघ्र नाले की सफाई न होने पर पालिका में धरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में रफीक अहमद, शमीम कालू, शहजाद, जहीर, रईस, असलम, मुन्नू, सुहेल, फारूख, मोहम्मद हनीफ, सरफराज रहे। उधर, ईओ राजीव कुमार ने शीघ्र ही नालियों की साफ सफाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें