शेरकोट (ब्यूरो)। मोहल्ला शेखान के निवासियों ने स्थित राशन डीलर सलीम परआरोप लगाया कि डीलर निर्धारित मात्रा में राशन नहीं देता है। विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी डीलर पर कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने डीलर को हटाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में बिलकीस , तसलीमा , राबिया , दिलशाद जहां, शबाना ,नफीसा , हसीना , सबा खातून , रामकली , फरीदा ,रहमत ,नसरीन , वीरो , फहमीदा ,शबनम , अजरा , शायदा , तसलीम , रेशमा , फरजाना रहीं। उधर, राशन डीलर सलीम अहमद ने लगे आरोपों को गलत बताया । बॉयोमैट्रिक मशीन नहीं चलने से राशन बांटने में दिक्कत हो रही है।