अफजलगढ़। मोहल्ला जैनुलआबेद्दीन के नागरिकों ने बृहस्पतिवार को राशन डीलर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया ।
फरहाना, जाकिया, शमीमा, खैरूनिशा, खातून, साजिया, मुस्तरी, फरहा, अफरोज, निगहत, हनीफा, नूरी, नफीसा, नाविदा, शहनाज, नसरीन, नुसरत, मुस्तफई, जायदा, मुमताज का कहना है कि उनके मोहल्ले का राशन डीलर दीपक मोहल्ला किला में राशन बांटता है। जो मनमानी कर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दे रहा है। खाद्यान्न को ब्लैक में बेच रहा है। शिकायत करने पर राशन नहीं देने और कार्ड निरस्त कराने की धमकी देता है। उनक ी ओर से कई बार धामपुर में पूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने डीलर की दुकान को खत्म कराकर अन्य व्यक्ति के नाम कराने की मांग की। उधर ,राशन डीलर दीपक ने लगे आरोपों को गलत बताया है। वहीं एआरओ महेश गौतम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।