फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण में लगी अवैध खनन सामग्री, लगाया करोड़ों का राजस्व चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मालन नदी के नवनिर्मित पुल की आड़ में बालू और मिट्टी का अवैध खनन के मामले में पीडब्ल्यूडी के एई सहित छह के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अवैैध खनन से सरकार को करोड़ों राजस्व चूना लगा है।
विज्ञापन

अवैध खनन के विरुद्ध प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर नजीबाबाद पुलिस ने बिना अनुमति बालू और मिट्टी का खनन करने का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी सतीश कुमार, उपनिरीक्षक शहजाद अली के निर्देशन में खनन माफिया के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई। छापे के दौरान एक जेसीबी, ट्रैक्टर और दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों ने नजीबाबाद में मालन नदी पुल निर्माण में बिना अनुमति लंबे अर्से तक बालू, मिट्टी का अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों का राजस्व चूना लगाने के मामले का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि मालन नदी रपटा पुल में खनन ठेकेदार डॉ.शहबाज ने पीडब्ल्यूडी नजीबाबाद के एई रजनीश गुप्ता, जेई चंद्रशेखर के संज्ञान में होने के बावजूद पुल निर्माण में बड़े पैमाने पर बिना अनुमति बालू और मिट्टी का अवैध खनन कर पुल निर्माण किया। पुलिस ने मौके से गांव ऊमरी निवासी इमरान और मो.जावेद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के साथ जेसीबी चालक अलीपुरा निवासी मलिक शहजाद, ठेकेदार ऊमरी निवासी डॉ.शहबाज, पीडब्ल्यूडी के एई रजनीश गुप्ता, जेई चंद्रशेखर के खिलाफ खान व खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडब्लूडी के एई और जेई के अवैध धंधे में ठेकेदार डॉ.शहबाज और जेसीबी मालिक मलिक शहजाद के साथ शामिल होने की पुष्टि हुई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें