बिजनौर । रेल खंड गजरौला-मौजमपुर नारायण पर गेट संख्या 60/सी (बिजनौर चक्कर रोड पर सेंट मेरी स्कूल से नगीना रोड के बीच) पर 30 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मरम्मत कार्य होगा। मरम्मत कार्य के कारण रेलवे फाटक बंद रहेगा। इस दौरान इस रूट पर यातायात बंद रहेगा और उसे दूसरे मार्ग को डायवर्ट किया जाएगा।