फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई समय से पूरी करने को बनेगी मिलों की पेराई क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
समय से पेराई के लिए मिलों की क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले में गन्ने का रकबा और उत्पादन बढ़ने के बाद अब शुगर मिलों की पेराई क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इससे गन्ने की पेराई समय से होगी। गन्ना विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रैंच विधि से बुआई के चलते जिले में गन्ने के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। बीते सत्र में जिले में रिकॉर्ड नौ करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। जिले में दो लाख 12 हजार हेक्टेअर जमीन में गन्ना खड़ा है। शुगर मिलों की कम क्षमता के कारण सीजन हर बार मई तक खत्म होता है। इससे किसानों को दिक्कत होती है। डीसीओ ओपी सिंह का कहना है कि शुगर मिलों की क्षमता बढ़ने से किसानों को जल्दी-जल्दी गन्ना पर्ची मिलेंगी और गन्ना समय पर खत्म होगा।
विज्ञापन

मिल पेराई क्षमता प्रस्तावित
स्योहारा 01 लाख 1.10 लाख
धामपुर 1.02 1.20 लाख
बुंदकी 51 हजार 60 हजार
नजीबाबाद 25 हजार 30 हजार
बिजनौर 21 हजार 26 हजार
चांदपुर 30 हजार 36 हजार
बरकातपुर 54 हजार 65 हजार
अफजलगढ़ 50 हजार 60 हजार
(क्विंटल प्रतिदिन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें