फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने में लगा रोग, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की फसल में लगा रोग, किसान चिंतित
विज्ञापन

नांगलसोती (बिजनौर)। क्षेत्र में गन्ने की फसल में पोखाबोईंग रोग लगने क्षेत्रीय किसान चिंतित हैं।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव नांगल, शहजादपुर, जीतपुर, मायापुरी, हरचंदपुर, चमरौला, सौफतपुर, महमसापुर के किसानों 0238 प्रजाति का गन्ना बो रखा है। गन्ने की फसल में पोखाबाईंग का रोग लगा है। किसान राजकुमार, समर सिंह, इरशाद अहमद, सन्नी, विजयपाल, नरपाल सिंह, राजू, कामेंद्र का कहना है कि कई बार कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के बाद भी उनकी अधिकांश गन्ने की फसल पोखाबोईंग रोग से ग्रस्त है। उन्होंने गन्ना विकास विभाग से फसल में लगे रोग से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, डीसीओ ओपी सिंह का कहना है कि गन्ने में लगे पोखाबोईंग को समाप्त करने के लिए दवा किसान गन्ना विकास गोदामों पर उपलब्ध है। महीने में दो बार दवा का उचित मात्रा में छिड़काव कर किसान फसल में लगे रोग से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें