वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
दारानगरगंज (बिजनौर)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दारानगर निवासी शब्बीर (50) ने चांदपुर रोड स्थित गांव शाहपुर के पास एक आग का बाग किराए पर लिया हुआ है। उसके परिवार के सदस्य भी वहीं रहते है। रविवार की रात शब्बीर अपने घर से खाना लेकर बाग में जा रहा था। बाग के निकट पंहुचने उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।