फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस से पहले किया गया रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस से पहले रिहर्सल
विज्ञापन

बिजनौर।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए सोमवार को अभ्यास कराया गया।
क्रीड़ा भारती, जिला प्रशासन एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस की तैयारी के लिए शासन के निर्देशों पर योग का अभ्यास संपन्न कराया गया। 21 जून को होने वाले योग कार्यक्रम के लिए प्रवेश पत्र के माध्यम से प्रविष्टि होगी। प्रवेश पत्र नि:शुल्क है जिन्हें नेहरू स्टेडियम, नेहरू युवा केंद्र सहित सभी कॉलेज से प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश पत्र क्रीड़ा भारती के स्वयं सेवक घर-घर वितरित कर रहे हैं। सुबह छह बजे योग शुरू होगा। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख प्रशांत महर्षि के संचालन और एकता वत्स, मोनिका सिंह, योग प्रशिक्षकों ने योग का अभ्यास कराया। क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार, नेहरू युवा केंद्र संयोजक संजीव कुमार, नरेंद्र त्यागी, सुरेश शर्मा डा. राजकुमार त्यागी, अभिषेक रोड, अरविंद अहलावत, दीपक कुमार, अशोक त्यागी क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। क्रीड़ा भारती के सदस्य, कॉलेजों के विद्यार्थी, अध्यापक, सरकारी कर्मचारी-अधिकारी विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने योग अभ्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें