फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चरागाह भूमि पर 200 यूकेलिप्टिस के पेड़ काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम मंझोली के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत नीचलपुर के राजस्व ग्राम चम्पतपुर स्थित चरागाह भूमि पर खड़े करीब 200 यूकेलिप्टिस के पेड़ों को अवैध रूप से कटवाए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी स्मृति मिश्रा से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम मंझोली निवासी गिरीश कुमार, मनोज कुमार, ब्रह्मपाल सिंह समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि गाटा संख्या 41 की ग्राम समाज की चरागाह भूमि पर वर्षों से खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ों को कुछ लोगों ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के कटवाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस को भी सूचना दी। विरोध के चलते संबंधित लोग मौके से चले गए, लेकिन तब तक कई पेड़ काटे जा चुके थे। शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र में गांव के कुछ लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि चरागाह भूमि ग्राम समाज की सार्वजनिक संपत्ति है, जिसे नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध कटान में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा भविष्य में ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और नुकसान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें