फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिसीमन संबंधी 20 साल पुरानी पत्रावली निरस्त, अब नए सिरे होगी तैयार

विज्ञापन
धामपुर नगर पालिका में संपन्न बोर्ड की बेठक में शामिल पालिका सदस्य। संवाद
विज्ञापन
धामपुर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
विज्ञापन



10 लाख से अलाव जलाने, 7.50 लाख से खरीदे जाएंगे 1500 कंबल

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 20 सालों से परिसीमन संबंधित शासन स्तर से चल रही पत्रावली को सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया है। अब नए सिरे से पत्रावली तैयार होगी। इसमें दुर्गा बिहार कॉलोनी तक इलाके को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को सर्दी से बचाने के 10 लाख अलाव जलाने और 50 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों को कराने के लिए कई प्रस्ताव पास हुए।
शनिवार को पालिका के सुभाष हाॅल में बोर्ड की बैठक का आयोजन हुआ। एजेंडे के अनुरूप बोर्ड फंड से 10 लाख की लागत से तिराहों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। अन्य 18 प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से पास हुए। इनमें जरूरतमदों के लिए 7.50 लाख की लागत से 1500 कंबलों का क्रय, सोलर एलईडी से प्रकाश की व्यवस्था, रोडवेज बस डिपो मार्ग का नामकरण महाराजा अग्रसेन मार्ग करने, अधिकांश वार्डों में सीसी सड़कों को बनाने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन

सभी प्रस्ताव सदस्यों की आपसी सहमति से पास हुए। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह और संचालन वरिष्ठ बाबू पवन कुमार ने किया। इस मौके पर पालिका ईओ सुभाष कुमार, बाबू सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई ऐसे क्षेत्र, जो पालिका सीमा से बाहर, लेकिन वोट शामिल

साल 2003 से पालिका परिसीमन के मामले में शासन स्तर पर चल रही पत्रावली को निरस्त कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया गया इस पत्रावली में केवल कालिया नाथ मंदिर, फतेहपुर लाल खास तक के क्षेत्र को शामिल किया गया था। इसे अभी तक शासन स्तर से मंजूरी नहीं मिल सकी थी। अब इस पत्रावली को निरस्त कर नए सिरे से परिसीमन संबंधी को पत्रावली को तैयार पर बोर्ड की सहमति से पास कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। दुर्गा बिहार कॉलोनी तक के इलाके को पालिका सीमा में शामिल करने का प्रयास होगा। बताया कि कुछ ऐसे क्षेत्र में जो पालिका सीमा में शामिल नहीं है, लेकिन वहां के लोग वोट यहां डालते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें