फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी बताकर महिला से 20 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंककर्मी बताकर महिला से 20 हजार की ठगी
विज्ञापन

नजीबाबाद। बैंक से धनराशि निकाल वापस घर लौट रही एक महिला से एक व्यक्ति ने 20 हजार रुपये ठग लिए।
नगर केे मोहल्ला मुगलूशाह निवासी सायरा बेगम अपने पति नसीम अहमद के साथ स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर 65 हजार रुपये की नकदी निकालने गई थी। शुक्रवार को वह अपने पति के साथ ई-रिक्शा से घर आ रही थी। इस दौरान साइकिल पर आए एक अधेड़ व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का कर्मचारी बताते हुए महिला की बैंक में पांच सौ रुपये की गड्डी से एक नोट गिरने की जानकारी देते हुए बैंक चलने को कहा। व्यक्ति ने महिला को बैंक में उसका थैला गिरने की बात कहकर ले लिया। व्यक्ति ने महिला से पांच सौ रुपये की गड्डी लेकर गिनना शुरू कर दिया। महिला और पति की नजर हटते ही व्यक्ति ने 20 हजार रुपये की गड्डी निकालकर कर महिला को पूरे रुपये होने की बात कहकर दे दिए। महिला ने जब घर जाकर देखा तो गड्डी से 20 हजार रुपये की नकदी कम थी। सूचना मिलते ही सराय चौकी के एसआई अमित कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ बैंक और आसपास लगे कैमरे खंगाले लेकिन महिला से नकदी ठगने वाले ठग का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें