नूरपुर। कस्बे के मोहल्ला रामनगर में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे चिकित्सक रामपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव घर का ताला लगाकर बाजार गईं थीं। इसी दौरान दो चोर जीने के दरवाजे का ताला तोड़कर दो मंजिल मकान में घुस गए। जिसके बाद सेफ से रखें 15 तोला सोना, एक लाख रुपये, एक लैपटॉप चोरी कर लिया। दोनों चोरों का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पीड़िता का बेटा अनुभव बैंक ऑफ बड़ौदा व उसकी पत्नी खासपुरा प्रथमा बैंक में तैनात हैं। उनके पति गांव बूड़ापुर जनपद अमरोहा में चिकित्सा प्रैक्टिस करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की। पुलिस को रामपाल सिंह यादव ने तहरीर सौंप कर चोरी के खुलासे की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।