20 किलो पॉलिथीन जब्त, 7550 रुपये वसूला जुर्माना
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान के नेतृत्व में नगर में पॉलिथीन रोको अभियान चलाया गया। अतिक्रमण रोकने के लिए भी नागरिकों को जागरूक किया गया। राजस्व निरीक्षक ने नगर के मोहल्ला नवाबपुरा, चौक बाजार, कटहरा मार्केट, कल्लूगंज, सब्जी मंडी में पॉलिथीन रोकने के लिए चलाए गए अभियान में 20 किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की। इस दौरान दुकानदारों से 7550 रुपये जुर्माना वसूला गया। नगरपालिका की टीम ने क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारोबारियों को हड़काया।