फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: स्योहारा - ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर में 20 घायल

Thu, 09 Feb 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।
विज्ञापन
- गांव महमूदपुर में भात देकर लौट रहे थे, गांव चंचलपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो-23 से 27
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। क्षेत्र के गांव चंचलपुर में बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर भेजा गया।
बुधवार को थाना स्योहारा के गांव महमूदपुर निवासी पृथ्वी सिंह की लड़की की शादी समारोह का कार्यक्रम था। जिसमें थाना रायपुर के गांव ढकिया बावन सराय से मेहमान भात देने के लिए आए थे। बुधवार की शाम सभी मेहमान भात देकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली धामपुर रोड स्थित गांव चंचलपुर के पास पहुंची तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में कार सवार सौरभ (24) पुत्र जमील अहमद निवासी स्योहारा और ट्रैक्टर-ट्राली में दीपक (24) पुत्र राजपाल, लक्ष्मी (50) पत्नी वीरेंद्र, चंद्रपाल (35) पुत्र हरिश्चंद, मोनू (23) पुत्र लल्लू, बादल (13) पुत्र ब्रहमपाल, गुड़िया (40) पत्नी ब्रहमपाल, विकास (10) पुत्र ब्रहमपाल, मनोज देवी (45) पत्नी चमन, शिवानी (16) पुत्री रामकुमर, पूजा(22) पुत्री ओमप्रकाश, दीपिका(8) पुत्री कुंवर सिंह, पलक(7) व आकांक्षा(10) पुत्री संतराम, गजरा देवी(55) पत्नी रमेश निवासीगण गांव ढकिया बावन सराय थाना रायपुर देहात थे। शिवम(3) पुत्र प्रमोद, सपना(17) व प्रीति(23) पुत्री लईक जैदी निवासी गांव टांडा रायपुर, मोहित(29) पुत्र नरेश निवासी सीसोतरा थाना रायपुर, राजबाला(45) पत्नी मुन्ने निवासी गडेरी मंडावली घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें