फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: फरार भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के गांव में मुनादी

Thu, 09 Feb 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के घर के बाहर तैनात पुलिस।
विज्ञापन
- थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने प्रिंस को घोषित किया जा चुका है 25 हजार का इनामी
विज्ञापन

फोटो-28
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ की पुलिस ने 25 हजार के इनामी भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के गांव में पहुंचकर बुधवार को मुनादी कराई। पुलिस ने मुनादी करते हुए गांव वालों से कहा कि प्रिंस चौधरी को पकड़वाने वाले को इनाम दिया जाएगा। दरअसल, गाड़ी से कुचलकर हुई दो युवकों की मौत के मामले में प्रिंस चौधरी फरार चल रहे हैं।
बुधवार को बुढ़नपुर में परीक्षितगढ़ थाने के एसएसआई वरुण कुमार शर्मा, एसआई सुनील कुमार और स्योहारा पुलिस ने प्रिंस चौधरी के घर पर ढोल बजवाते हुए मुनादी कराई। पुलिस ने प्रिंस चौधरी को पकड़वाने वाले को पच्चीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। बता दें कि 30 जनवरी को थाना परीक्षितगढ़ में बिजनौर के भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के काफिले में शामिल गाड़ियों ने दो युवकों को कुचल दिया था। पुलिस ने प्रिंस और थार गाड़ी के चालक हिमांशु को नामजद कर मामला दर्ज कराया था, एक फरवरी को छापेमारी के दौरान प्रिंस चौधरी चकमा देकर घर से भाग गए। तब उसकी मां ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही प्रिंस को पुलिस के हवाले कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त पुलिस फॉर्च्यूनर और थार गाड़ी को लेकर चली गई थी। प्रिंस के फरार चलने के कारण पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके बाद भी अभी तक प्रिंस चौधरी ने समर्पण नहीं किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि थाना परीक्षितगढ़ की पुलिस आई थी, उन्होंने गांव में मुनादी करा कर प्रिंस चौधरी को पकड़वाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें