फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले 198 कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग और पुलिसकर्मी लगातर हो रहे संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में शनिवार को फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को जिले में कोरोना के 198 मरीज मिले हैं। जबकि पूर्व में संक्रमित हुए मरीजों में 146 ठीक भी हुए है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में कोरोना के 165 मरीज मिले थे। शनिवार को यह संख्या बढ़कर 198 हो गई। शनिवार को 15 स्वास्थ्य कर्मचारियों, 11 पुलिसकर्मियों, जजी के दो कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कई बैंक कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। जेल और कलक्ट्रेट के भी एक-एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिले की एक पेपर मिल के भी चार कर्मचारियों को कोरोना हो गया है। कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संपर्क करके घर में ही रहने को कहा है। इनके परिजनों से भी पूरी एहतियात बरतने को कहा गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1342 हो गई है। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में है।
बच्चे हो रहे संक्रमित
बच्चे लगातार संक्रमित हो रहे हैं। शनिवार को भी मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में एक साल से कम के बच्चे में कोरोना के लक्षण मिले हैं। बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

गाइडलाइन का करें पालन
एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार कोरोनारोधी टीकाकरण और गाइडलाइन का पालन करके ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है। सभी संक्रमितों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल सभी की तबीयत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें