कुपोषण खत्म करने के लिए अभियान शुरू
रेहड़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को कुपोषण खत्म करने के लिए पोषण पखवाड़े की शुरूआत की गई। अभियान के पहले दिन किशोरियों के खून की जांच की गई और उनका वजन आदि लिया गया। डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 8 मार्च से पोषण पखवाड़ा शुरू किया है। अभियान के पहले दिन हरिकिशनपुर, अल्हैपुर, रामनगर, मोहम्मदपुर राजौरी, मोहद्दीनपुर आदि उपकेंद्रों पर एनीमिया की जांच की गई। जांच 11 से 14 आयु वर्ग की किशोरियों की हुई। इन सभी का वजन, ऊंचाई और खून की जांच की गई। एनीमिया से बचाव के लिए किशोरियों को आयरन की गोली दी जाती है। इस अवसर पर नीरज, निखिल, आभा, गुलशन, हेमलता, राजबाला, ममता, अनीता, सुनीता, अर्चना रहीं। एएनएम व आंगनबाड़ी उपस्थित रहीं। कुपोषण के विरुद्ध अभियान 22 मार्च तक चलेगा।
किशोरियों और बालिकाओं को टीके लगाए
फोटो चार
कासमपुरगढ़ी। किशोरियों, बालिकाओं में एनिमिया की समस्या के समाधान हेतु पोषण पखवाड़ा मनाया गया। 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। पहले दिन टीकाकरण दिवस पर गांव कासमपुरगढ़ी, सीरबासुचंद, पुक्खेवाला, मानियावाला में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने 11 से 14 वर्ष की किशोरी, बालिकाओं का वजन, लंबाई की माप की। उनके रक्त की जांच की गई। हेल्थ कार्ड बांटे गए। इस अवसर पर एएनएम सर्वेश कुमारी, शिखा चौहान, सुमन देवी, आदेश कुमारी, चेतन, उर्मिला, ज्ञानवती, गीता, शमा परवीन आदि रहीं।