बांट माप टीम ने दस के चालान काटे
नहटौर। क्षेत्रीय बांट माप निरीक्षक डीसी गुप्ता ने बताया कि मानक के अनुरूप कांटा बांट नहीं रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ छापेमार अभियान चलाया गया। इसमें कासमपुर गढ़ी में मोहम्मद सलमान और अजीज अहमद के धर्मकांटे के अलावा मिठाई के दुकानदार उमेश, राशिद अहमद के यहां तौल संबंधित कमियां पाई गईं। भूतपुरी तिराहे पर मिठाई के दुकानदार सुनील कुमार, अलीपुर चौहड़ में वितरक विनोद कुमार की एचपी गैस एजेंसी पर सिलेंडर में गैस की मात्रा कम, कल्लूवाला में राशन डीलर चरनजीत कौर और फतेहपुर धारा में सत्यवीर सिंह की दूध की डेयरी, शिवपुरी अफजलगढ़ में राशन डीलर रामनाथ सिंह की दुकान, सतीश कुमार के धर्मकांटे पर अनियमितता मिलने पर चालान कांटे गए। बांट माप निरीक्षक डीसी गुप्ता ने बताया कि कांटा बांट में गड़बड़ी कर कम मात्रा में सामान देने वाले दुकानदारों की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।