बाइक, बोलेरो की टक्कर में तीन घायल
अफजलगढ़। गांव अगवानपुर के निकट बाइक और बोलेरो की टक्कर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अफजलगढ़ के मोहल्ला नई बस्ती बेगमसराय निवासी शेर मोहम्मद पुत्र मुन्ना, साबरी पत्नी रशीद और उसकी पुत्री गुलफ्शा बाइक से अफजलगढ़ से तुरतपुर जा रहे थे। जैसे ही वह अगवानपुर के निकट पहुंचे तो रसूलपुर की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें तीनों घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। शेर मोहम्मद और गुलफ्शा की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।