फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गेट पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील
विज्ञापन

हल्दौर । गांव नांगल जट में भाकियू की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बिलाई चीनी मिल द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान न करने पर नौ जनवरी को प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई।
सोमवार को गांव नांगलजट में आयोजित बैठक में बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का पिछले और चालू पेराई सत्र का शत प्रतिशत भुगतान न करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इससे किसान आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हैं। जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि बिलाई मिल अधिकारी किसानों के गन्ने का भुगतान न कर उनका शोषण कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पर्याप्त मात्रा में गन्ने की पर्चियां न मिलने, बिजली की बढ़ी दरों में कटौती कराने, क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार कराने, सूखी पड़ी नहरों में पानी छुड़वाने, जर्जर विद्युत लाइनों के तार बदलवाने समेत किसानों की समस्याओं को मुख्य रूप से उठाया गया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की तथा संचालन जितेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में देवेंद्र प्रधान, मंगू सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, डा. नरेंद्र सिंह, रामेंद्र कुमार, गुरपाल सिंह, रामचंद्र सिंह, केशव सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें