बिजनौर। आरजेपी कॉलेज के शिक्षक गयूर आसिफ, बालेश कुमार, सुधांशु वत्स, सुधीर राजपूत, सुभाष बाबू राजपूत, मीना सिंह, रश्मि चौहान, लवलेश कुमार आदि शनिवार को डीआईओएस राजेश कुमार से मिले। बताया कि कॉलेज की एक शिक्षिका अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे डीआईओएस कार्यालय का एक लिपिक शिक्षिका के घर पहुंचा और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने पर कार्रवाई की बात कही। इस पर शिक्षिका घबरा गई। शिक्षकों ने लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, लिपिक ने शिक्षिका के आरोपों को निराधार बताया। वहीं, डीआईओएस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।