फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं के पति जागरुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

नूरपुर। देवता महाविद्यालय मोरना में एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिवस मनाते हुए गांव में घर घर जाकर ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या न करने व बेटियों को उच्च शिक्षित करने के लिए जागरूक किया। एनसीसी की गर्ल्स बटालियन की कैडेट एनसीसी अधिकारी सुनीता सिंह के नेतृत्व में गांव मोरना पहुंची। और टोलियों में बंटकर गांव के प्रत्येक घर जाकर महिलाओं को बेटियों के प्रति बेटों के समान व्यवहार करने और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक किया। कैडेटों ने उन्हें बताया कि कन्या भ्रूण हत्या करना न केवल कानूनन अपराध नहीं बल्कि यह प्रकृति के साथ खिलवाड़ भी है। आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। सेना से लेकर अंतरिक्ष तक में बेटियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। बेटियों के शिक्षित होने से तीन पीढ़िया शिक्षित होती हैं। इसलिए मां को बच्चे की प्रथम गुरु कहा जाता है। उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज में ऊंचा स्थान दिलाने की सीख दी। इस दौरान कामिनी, ललिता, मोनिका, स्वाति, शिवानी, आरती, सोनिया चौहान आदि थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें