धामपुर,अफजलगढ़ में अलाव जलाने की मांग
धामपुर/ अफजलगढ़ । अफजलगढ़ और धामपुर के लोगों ने पालिका से नगरों में सर्दी से बचाव को अलाव जलाने की मांग की है। गौरतलब है कि अफजलगढ़ में बृहस्पतिवार सुबह बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है, लेकिन अभी तक पालिका द्वारा अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है। नगर के अतीक , अफजाल , दिनेश , रईस, अकरम , लईक, हनीफ , संजय, अर्जुन का कहना है कि ठंड निरंतर बढ़ती जा रही है। सर्दी से बचाव को नगर पालिका को अलाव की व्यवस्था जल्द से जल्द कर देनी चाहिए। उधर धामपुर में भी बूंदाबांदी होने से कड़ाके की सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। नगर के विवेक कुमार , मास्टर पवन कुमार , विनोद कुमार पालिकाध्यक्ष से सर्दी से बचाव को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने जल्द ही अलाव जलवाने का भरोसा दिया है।