कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज सचिव व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उदयन वीरा, संयोजक डॉ. अनुरोध चित्रा, निदेशक उमेश गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में आरजेपी इंटर कॉलेज, वीरा इंटर कॉलेज धर्मनगरी, डीडीपीएस, एवीईएन शहबाजपुर, वीरा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में आरजेपी ने एवीईएन शहबाजपुर को 48-13 से हराया। सीनियर वर्ग में कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज ने कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट को 57-44 से हराया। निदेशक उमेश गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. एमएस कौरव, मनोज कुशवाहा, अंकित राजन अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, निधि विश्नोई, विवेक कुमार, कुलवेंद्र सिंह, निशा चौधरी, दयानंद ठाकुर, सुनील भारद्वाज, डॉ. शमीम आदि मौजूद रहे।